Monday 4 May 2015

चुन चुन करती आई चिड़िया - Chun Chun Karti Aayi chidiya (Md. Rafi, Ab Dilli Door Nahin)

चुन चुन करती आई चिड़िया - Chun Chun Karti Aayi chidiya (Md. Rafi, Ab Dilli Door Nahin)

Movie/Album: अब दिल्ली दूर नहीं (1957)
Music By:  दत्ताराम 
Lyrics By:  शैलेन्द्र   
Performed By: मो. रफी  


चुन चुन करती आई चिड़िया
दाल का दाना लाई चिड़िया 
मोर भी आया, कौवा भी आया 
चूहा भी आया, बन्दर भी आया 
चुन चुन करती...

भूख लगे तो चिड़िया रानी 

मूंग की दाल पकाएगी 
कौवा रोटी लाएगा 
लाके उसे खिलायेगा 
मोर भी आया ...

चलते चलते मिलेगा भालू 

हम बोलेंगे नाचो कालू 
मुन्ना ढोल बजाएगा 
भालू नाच दिखाएगा 
मोर भी आया ...

साथ हमारे चले बाराती 

मैं तो हूँ मुन्ने का हाथी 
सीधे दिल्ली जाऊँगा 
तेरी दुल्हनिया लाऊँगा 
मोर भी आया ...

है ना बोलो बोलो - Hai Na Bolo Bolo (Andaz, Rafi, Suman, Sushma, Pratibha)

है ना बोलो बोलो - Hai Na Bolo Bolo (Andaz, Rafi, Suman, Sushma, Pratibha)

Movie/Album: अंदाज (1971)
Music By:  शंकर जयकिशन 
Lyrics By:  हसरत जयपुरी   
Performed By: सुमन कल्यानपुर, मो. रफी, सुषमा श्रेस्ठ, प्रतिभा 


है ना बोलो बोलो 
पापा को मम्मी से 
मम्मी को पापा से 
प्यार है , प्यार है 

पापा मम्मी मिलते हैं 
चुपके-चुपके हँसते है 
जाने क्या-क्या कहते हैं 
बातें करते रहते हैं 
है ना बोलो बोलो ...

मम्मी तेरी अच्छी हैं 

कितनी भोली-भाली है 
पापा भी तो अच्छे हैं 
कितने प्यारे-प्यारे हैं 
है ना बोलो बोलो ...
मुन्नी बोलो बोलो 
दीपू बोलो बोलो ...


है ना बोलो बोलो 
पापा को दीपू से 
मम्मी को मुन्नी से 
प्यार है, प्यार है ...

रोते हुए आते हैं सब - Rote Hue Aate Hain Sab (Kishore Kumar, Muqaddar Ka Sikandar)

रोते हुए आते हैं सब - Rote Hue Aate Hain Sab (Kishore Kumar, Muqaddar Ka Sikandar)

Movie/Album: मुक्क़दर का सिकंदर (1978)
Music By:  कल्याणजी आनंदजी 
Lyrics By:  अनजान  
Performed By: किशोर कुमार 

रोते हुये आते हैं सब, हँसता हुआ जो जायेगा 
वो मुक्क़दर का सिकंदर, जान-ए-मन कहलायेगा 

वो सिकंदर क्या था जिसने जुल्म से जीता जहाँ 

प्यार से जीते दिलों को, वो झुका दे आसमां 
जो सितारों पर कहानी प्यार की लिख जायेगा 
वो मुक्क़दर का सिकंदर ....  

जिन्दगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी 

मोैत महबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी 
मर के जीने की अदा जो दुनिया को सिखलायेगा 
वो मुक्क़दर का सिकंदर ... 

हमने माना ये जमाना दर्द की जागिर है 

हर कदम पे आँसुओं की इक नई ज़ंजीर है 
साज-ये-गम पर जो खुशी के गीत जाता जायेगा 
वो मुक्क़दर का सिकंदर ... 

एक ना एक दिन ये कहानी - Ek Na Ek Din Ye Kahani (Md.Rafi)

एक ना एक दिन ये कहानी - Ek Na Ek Din Ye Kahani (Md.Rafi)

Movie/Album: गोरा और काला (1972)
Music By:  लक्ष्मीकांत प्यारेलाल 
Lyrics By:  आनंद बक्षी  
Performed By: मो. रफी 

एक ना एक दिन ये कहानी बनेगी 
तू मेरे सपनों की रानी बनेगी 
में तेरा दीवाना बनूँगा 
रानी तू मेरी दीवानी बनेगी  
एक ना एक दिन ....  


चैन लूटा है, नींद लूटी है  
ऐसे मौसम में हमसे रूठी है  
ये तेरे हाथों की अंगूठी 
प्रेम की पहली निशानी बनेगी 
एक ना एक दिन ....
  
ये गुस्सा तू , भूल जायेगी 
तेरे होंठो पे, हँसी आएगी 
ये आज हो या कल हो , ये होगा 
ये बेरुखी मेहरबानी बनेगी 
एक ना एक दिन ....  

यूँ ही पहले तो लाज आती है 

बाद में गोरी मान जाती है 
तेरा-मेरा नया-नया मिलन है 
ये मुलाकात पुरानी बनेगी 
एक ना एक दिन ....