Saturday 30 May 2015

Computer Knowledge


 
किसी फाइल या फोल्डर को Hide करना
किसी फाइल या फोल्डर को कमान्ड प्राम्प्ट के माध्यम से Hidden किया जा सकता है। इस विधि से किसी भी फाइल या फोल्डर को Hidden करने के बाद उसे सर्च के माध्यम से भी ढूंढ़ा नहीं जा सकता है, जब तक कि हम शो "हिडेन फाइल्स एण्ड फोल्डर" ऑप्सन का प्रयोग नहीं करेंगे। कमान्ड प्राम्प्ट के माध्यम से निम्नलिखित तरीके से किसी भी फाइल या फोल्डर को Hide कर सकते हैं-
उदाहरण के लिए मान लीजिए  यदि D ड्राइव के किसी Songs नाम का फोल्डर है, और आप उस फोल्डर को Hide करना चाहते हैं-

1. सबसे पहले Start बटन में जाकर Run ऑप्सन खोलें। (Run ऑप्सन खोलने के लिए आप Windows Button+R कमांड का भी प्रयोग आप कर
    सकते हैं)

2. उसके बाद Run बॉक्स  में "cmd" टाईप करके OK बटन  पर क्लिक कर दें।

3.  उसके बाद कमान्ड प्राम्पट वाली  विंडो दिखेगी, जिसमे नीचे दिया गया कमान्ड चला दीजिए।
     attrib +s +h D:\Songs
    फिर Enter बटन प्रेस कर दीजिए।

4. D ड्राइव में जाकर देखने पर Songs नाम का फोल्डर नही दिखेगा।

5. यदि वह फोल्डर पुन: वापस लाना हो तो नीचे दी गई कमान्ड चलाएं।
     attrib -s -h D:\Songs

बिना माउस के चलायें अपना कंप्यूटर

बिना माउस के चलायें अपना कंप्यूटर
आप अपना कंप्यूटर बिना माउस के भी चला सकते हैं आइए जानते हैं कैसे? दरअसल कुछ कीबोर्ड शॉटकर्ट्‍स हैं जिनकी सहायता से हम की-बोर्ड से भी अपने कंप्यूटर को आसानी से चला सकते हैं।

आइए जानते हैं उन कीबोर्ड शॉर्टकट्‍ बटन को-

*   आप विंडोज बटन दबाकर स्टार्ट मेनू में जा सकते हैं.
*   Run संवाद बॉक्स खोलने के लिए विंडोज बटन के साथ R बटन दबाएँ.  

*   किसी भी संवाद बॉक्स को बंद करने के लिए आप Esc बटन का प्रयोग करे

*   विंडोज के E बटन दबाकर आप Computer/My Computer में जा सकाते हैं.

*   वर्तमान विंडो बंद करने के लिए F4 फंशन बटन का प्रयोग करें.

*   किसी ब्राउजर के एड्रेस बार में जाने के लिए Alt+D बटन का प्रयोग करें

*   कंप्यूटर को तारोताजा (रिफ्रेश) करने के लिए F5 फंशन बटन का प्रयोग करें.

*   किसी फाइल या फोल्डर का नाम बदलने के लिए पहले आप उस फाइल या फोल्डर को टैब के माध्यम से सेलेक्ट करें फिर F2 फंशन बटन का प्रयोग 
     करें.

*   यदि आपका ब्राउजर खुला हुआ है और विंडो को जूम आउट या जूम इन करने की आवश्यकता है, तो Ctrl बटन के साथ + साइन दबाकर जूम इन 
    और Ctrl के साथ – बटन दबाकर जूम इन कर सकते हैं।

*   माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में काम कर रहे हैं, तो फॉन्ट बढ़ाने के लिए Ctrl+] या Ctrl+Shift+> और फॉन्ट साइज घटाने के लिए Ctrl+[ या Ctrl+ Shift+< 
     बटन का उपयोग कर सकते हैं।

*   यदि गलती से कभी आपसे कोई टैब बंद हो गया है तो केवल Ctrl+Shift+T बटन दबाएं।

*   यदि आपने एक साथ कई विंडो या एप्लीकेशन्स खोल लिए हैं और उन्हें आपको एक साथ मिनिमाइज करके स्क्रीन पर जाना है तो विंडोज बटन के 
    साथ D के बटन का प्रयोग करके आप सीधे स्क्रीन पर जा सकते हैं।

*   यदि आप कई सारे एप्लीकेशन पर एक साथ काम कर रहे होते हैं तब दूसरे एप्लीकेशन पर जाने के लिए माउस का उपयोग करना पड़ता है। दूसरे 
     एप्लीकेशन पर जाने के लिए आप Alt+Tab का प्रयोग कर सकते हैं। विंडोज 7 में आप विंडोज बटन के साथ टैब बटन का भी प्रयोग कर सकते है।

 *   स्क्रीन शॉट (पटल चित्र) लेने के लिए कीबोर्ड में Print Screen बटन दबाएं और पेंट, वर्ड, या फोटोशॉप में नई फाइल खोलकर पेस्ट कर दें, स्क्रीन 
     शॉट (पटल चित्र) आपको मिल जायेगा।

*   गूगल क्रोम, मोजिला, या फॉयरफॉक्स जैसे ब्राऊजर के किसी टैब को यदि बंद करना हो तो Ctrl+W बटन दबाएं।

*   Ctrl+Shift+w का उपयोग कर आप गूगल क्रोम, मोजिला, या फॉयरफॉक्स जैसे ब्राऊजर की पूरी विंडो को बंद कर सकते हैं।

*   यदि आप किसी फाइल या फोल्डर को डिलीट करते हैं, तो वह रीसाइकल बिन में चली जाती है और वहां से भी आपको डिलीट करना पड़ता है। यदि 
    आप फाइल या फोल्डर को डिलीट करने के लिए Shift+Delte बटन का प्रयोग करेंगे, तो फाइल रीसाइकल बिन में न जाकर सीधे कंप्यूटर से ही 
    डिलीट हो जाएगी।

*   सभी विंडोज/ऐप्लिकेशन को मैक्सिमाइज करने के लिए विंडोज बटन के साथ शिफ्ट और M या D बटन दबाएं।

*   कंप्यूटर को लॉक करने के लिए विंडोज के साथ L बटन दबाएं।

*   सभी ऐप्लिकेशन को मिनिमाइज़ करने के लिए विंडोज के साथ M दबाएं।

*   यदि आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में जानना चाहते हैं कि मैटर कितने शब्दों, अक्षरों, लाइनों का है, तो इसके लिए एक टूल होता है वर्ड काउंट जिसका 
     कमांड है- Shift+Ctrl+G, यह कमांड दबाने के बाद आपको पूरा विवरण मिल जायेगा.